Search

दिवाली कब है 31 अक्तूबर या 01 नवंबर ? जानें दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

383 Views

दीपावली 2024:  दीवाली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों मे से एक है। जो पूरे देश में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस बार लोगों के बीच दीवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन हो रखा है। कोई कह रहा है दीवाली 31 अक्टूबर को है तो कुछ लोग 1 नवंबर को दीवाली मनाने की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि दीवाली इस साल किस दिन मनाई जा रही है। रोशनी के इस त्योहार का इंतजार हर कोई बेसब्री से करता है। हर साल कार्तिक माह के अमावस्या तिथि में दीवाली का त्योहार मनाया जाता है। बता दें कि इस बार लोगों के बीच दीवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन हो रखा है। कोई कह रहा है दीवाली 31 अक्टूबर को है तो कुछ लोग 1 नवंबर को दीवाली मनाने की बात कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस साल दीपावली की सही तारीख और लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है? इसके साथ ही इस दिन लगाएं जाने वाला खास भोग।

दिवाली 2024 में कब है?

बता दें कि दीवाली हमेशा अमावस्या वाले दिन मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार 31 अक्टूबर यानी गुरूवार को अमावस्था तिथि दिन में 2 बजकर 40 मिनट से लग रही है। इस कारण से दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दीपावली के त्योहार पर रात्रि में अमावस्या तिथि होनी चाहिए जो कि 1 नवंबर 2024 को शाम के समय नहीं है। ऐसे में दीवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

दीपावली पूजन शुभ मुहूर्त

दीपावली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को ही मनाई जाती है। इस साल 31 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 12 मिनट से अमावस्या लग रही है, जो कि 1 नवंबर को शाम 05 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। हर व्रत या त्योहार में उदया तिथि देखी जाती है लेकिन दिवाली के त्योहार में प्रदोष काल का विचार किया जाता है। दिवाली के दिन सूर्यास्त के बाद दीपक जलाने का विधान है। 1 नवंबर को अमावस्या तिथि शाम के समय ही समाप्त हो जाएगी, जिसके कारण प्रदोष काल प्राप्त नहीं होगा। इस वजह से 31 अक्टूबर को दिवाली का पर्व मनाना अति उत्तम रहेगा।

भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को लगाएं ये खास भोग

माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को भोग में खीर,बूंदी के लड्डू,सिंघाड़ा,अनार,नारियल, पान का पत्ता,हलवा,मखाने,सफेद रंग की मिठाई,खील,चूरा,इलायची दाने का भोग लगाया जाता है।

(Disclaimer:  यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है जे.एन.आई.न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है)

Spread the love

Published On

Leave a Comment