सिकंदराबाद। नगर में चल रही रामलीला में श्री आदर्श राधिका कृष्ण कला मंडल व रामलीला मंडल राधिका कृष्ण कला मंडल वृंदावन धाम द्वारा ताड़का एवं सुबाहू वध की लीला का मंचन किया गया।
लीला का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह व कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने भगवान राम और लक्ष्मण की आरती व तिलक कर किया। जिसमें राम जन्म के बाद चारों भाइयों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए गुरु वशिष्ठ के आश्रम में भेजा गया। इसके उपरांत लीला मंचन में विश्वामित्र जी द्वारा महाराज दशरथ के दरबार में आकर के उनके हवन यज्ञ में राक्षसों द्वारा परेशान करने की वजह से उन्होंने राम लक्ष्मण को अपने यज्ञ की रक्षा करने के लिए मांगा।
इस पर महाराजा दशरथ ने पहले तो मना कर दिया कि आप जो चाहे वह ले जाएं, मेरे राम और लक्ष्मण को ना लें। लेकिन गुरु वशिष्ठ के कहने पर विश्वामित्र जी के साथ राम और लक्ष्मण को भेज दिया। वहां उन्होंने रास्ते में जाते-जाते ताड़का का वध किया।
इस प्रकार से और ऋषि विश्वामित्र का हवन यज्ञ कराने में मदद की। वही फिर सुबह वध की लीला का मंचन किया गया। जिसमें ताड़का वध की खबर पर उसका भाई सुबाहू युद्ध करने आता है। श्रीराम उसका भी वध कर देते हैं। लीला में दर्शकों ने खूब आनंद लिया।