Search

तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद

246 Views
14 शिकायतों में से 2 का हुआ निस्तारण

सिकंदराबाद। क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील सभागार में महीने के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम संतोष कुमार,नायब तहसीलदार अंकित सिंह,सुलभ गुप्ता,बीडीओ निशांत पांडे ने फरियादियों की शिकायतें सुनी।

एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 14 शिकायतें मोके पर आयी। जिसमें 8 राजस्व,4 पुलिस,1 शिक्षा विभाग तथा 1 सिचाई विभाग से संबंधित शिकायतें आयी। संपूर्ण समाधान दिवस में आई 14 शिकायतों में से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं एसडीएम संतोष कुमार ने बाकी शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान कराने के दिशा निर्देश दिये।

संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एसडीएम संतोष कुमार, नायब तहसीलदार अंकित सिंह,सुलभ गुप्ता,बीडीओ निशांत पांडे के अलावा सभी विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment