Search

डीएम एवं एसएसपी द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों के आने-जाने वाले कांवड़ मार्गों का भ्रमण/निरीक्षण कर लिया गया सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा

335 Views

बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा के अवसर पर जल लेकर जनपद बुलंदशहर क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए आज जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा पुलिस फोर्स के साथ श्रद्धालुओं/कांवड़ियों के आने-जाने वाले कांवड़ मार्गों का भ्रमण/निरीक्षण किया गया।

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई तथा सम्बन्धित को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग पर किनारे से झाड़ियों की साफ सफाई, मार्ग की मरम्मत, पेयजल, स्वास्थ्य कैंप, विद्युत पोल को कवर कराने के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अभिषेक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, सीएमओ डॉ विनय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी स्याना देवेन्द्र पाल, क्षेत्राधिकारी स्याना भास्कर कुमार मिश्रा सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Spread the love

Published On

Leave a Comment