Search

जुमे की नमाज व आगामी त्योहारों को लेकर एसपी सिटी सीओ व कोतवाली प्रभारी ने टीम के साथ किया पैदल गश्त

369 Views

सिकंदराबाद। जुमे की नमाज व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस लगातार नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है। उसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ पूर्णिमा सिंह, कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने टीम के साथ नगर के बाजारों में पैदल गश्त किया।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ पूर्णिमा सिंह ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज व आगामी त्योहार मनाने की अपील की। कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने सभी से नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि अपने आसपास कोई अप्रिय घटना होने पर तत्काल डायल 112 पर या थाने को सूचित करें। पुलिस प्रशासन असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाये हुए हैं इसलिए शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पैदल गश्त किया।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ पूर्णिमा सिंह, कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने कोतवाली गेट से दनकौर तिराहा, जीटीरोड, दादरी गेट चौकी, गुलावठी रोड, मोहल्ला अंसारियान, बाजार माधोदास, दामोदर तिराहे से कबाड़ी बाजार, हनुमान चौक बड़ा बाजार, सब्जीमंडी होते हुए वापसी जीटीरोड होते हुए विजयद्वार, चौधरीवाड़ा, वैधवाड़ा, बड़ाबाजार, हलवाई वाली गली से जामा मस्जिद होते हुए जीटीरोड होकर कोतवाली गेट तक पूरे रास्ते का पैदल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ पूर्णिमा सिंह, कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह, निरीक्षक सरजेश कुमार, समस्त चौकी इंचार्ज के साथ-साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment