Search

जल शक्ति मंत्री ने ली बाढ के सुरक्षा के दृष्टिगत विभाग एव जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के बारे में जानकारी

312 Views

बुलंदशहर। जल शक्ति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार स्वतन्त्र देव सिंह द्वारा नरौरा बैराज के अपस्ट्रीम में राजघाट एव डाउनस्ट्रीम में गांधी घाट के समीप स्टोन रिवेटमेंट और नरवरघाट पर कटाव निरोधक कार्य की परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जल शक्ति मंत्री ने आगामी बाढ़ के दृष्टिगत कराए गए सुरक्षात्मक कार्यों को देखा एवं बाढ के सुरक्षा के दृष्टिगत विभाग एव जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान जल शक्ति मंत्री ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों व स्थानीय जनता से सीधा संवाद कर गंगा नदी को साफ व स्वच्छ रखने की अपील की। साथ ही जल शक्ति मंत्री ने नरौरा बैराज का भी निरीक्षण किया एवं सम्बन्धित अधिकारियों से बैराज के गेटो के संचालन इत्यादि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी व मुख्य अभियंता (रामगंगा) आर के जैन एव अधीक्षण अभियंता जितेन्द्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियन्ता सी बी यादव, भरत राम, विनोद कुमार सिंह अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment