Search

पुलिस ने किया चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की भैस व टाटा मैजिक बरामद

349 Views

बुलंदशहर। अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज थाना औरंगाबाद पुलिस द्वारा ग्राम नंगला करन वाले रास्ते से 1 चोर को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार चोर शौकीन पुत्र नसीमुद्दीन इंद्रा कॉलोनी भट्टा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर का निवासी है। थाना औरंगाबाद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती 2/3जुलाई की रात्रि में गिरफ्तार किए गए चोर ने। अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना औरंगाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नंगला करन से एक भैस चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार चोर शौकीन के कब्जे से चोरी की गयी भैंस घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक बरामद की है। थाना औरंगाबाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चोर को जेल भेज दिया है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment