Search

एसपी सिटी ने पुलिस लाईन में की व्यापारियों के साथ बैठक, समस्यायों से व्यापारियों ने कराया अवगत

592 Views

बुलंदशहर। पुलिस लाईन सभागार में शनिवार को बुलन्दशहर, खुरजा, सिकन्दराबाद के व्यापारियों के साथ एसपी सिटी द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्या से एसपी सिटी को अवगत कराया।

बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से पंकज अग्रवाल, सिकंदराबाद से राजकुमार सैनी उर्फ राजू सैनी शिव बाबा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर व अन्य व्यापारियों ने बुलन्दशहर खुरजा, सिकंदराबाद में हो रहे अतिक्रमण, जाम का मुख्य कारण ई रिक्शा व बुलन्दशहर के कला आम स्थित एक सिनेमा के पास कारों में शराब पीने जैसी समस्याओं से अवगत कराया गया। पंकज अग्रवाल ने अपने साथियों संग नगर की समस्यायों को लेकर एक ज्ञापन एसपी सिटी शंकर प्रसाद को सोंपा। इन सभी समस्याओं को सुनकर एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से पंकज अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, अजय बंसल, हिमांशू, अनुज अग्रवाल, दीपक बंसल, राहुल अग्रवाल, विजय गुप्ता, राजकुमार सैनी के अलावा काफी व्यापारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment