Search

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा हुई पौधे रोपण अभियान की शुरुआत

384 Views

सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पौधा रोपण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू हो गया है।

इस अभियान के तहत हाइवे स्थित लक्ष्मी कोल्ड स्टोर में नगर महामंत्री के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण अभियान के दौरान जंगल जलेबी, पापड़ी, जामुन, अमरुद, आंवला, शीशम आदि के पौधे रोपण किए गए। इस मौके पर नगर महामंत्री नरेंद्र सैनी, विनोद दिनकर, विनोद सैनी, लक्ष्मी कोल्ड स्टोर के इंचार्ज राधेश्याम भारद्वाज, राजीव मित्तल, मोहर सिंह, नरेश, दिनेश आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment