293 Views
बुलन्दशहर। उ0प्र0 शासन द्वारा जनपद बुलंदशहर में अग्निशमन/अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूती प्रदान किए जाने हेतु 1 फायर टेंडर व 2 फायर बुलैट की सौगात दी है। अब फायर बुलैट की सहायता से अग्निशमन विभाग चलते चलते भी फायर फाइटिंग कर सकेगा। अग्निशमन विभाग को मिले उक्त वाहनों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा, प्रभारी फायर स्टेशन मोतीबाग चन्द्र प्रकाश, फायर सर्विस चालक पिन्कू कुमार व रविन्द्र कुमार, फायरमैन धर्मेन्द्र नागर, सचिन नागर, गजेन्द्र सिंह, दीपक कुमार वाहनों पर उपस्थित रहे।
