Search

सिकंदराबाद: विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर रवाना की बसें

695 Views
सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर अलीगढ़ के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सिकंदराबाद : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबूजी का संपूर्ण जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि राम मंदिर आंदोलन में बाबूजी की भूमिका ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रही है। उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने स्वयं सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से ताला नगरी, अलीगढ़ के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों में क्षेत्र से भारी संख्या में लोग अलीगढ़ पहुंचे, जहां बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उन्होंने भागीदारी की।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment