Search

सिकंदराबाद: देवउठान एकादशी की तैयारी, तुलसी महारानी की लग्न धूमधाम से लिखी गई

610 Views

सिकंदराबाद: नगर के मोहल्ला कायस्थबाड़ा स्थित मंदिर श्री शिवालय हरदयाल में आगामी देवउठान एकादशी के अवसर पर 2 नवम्बर 2025 को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसी के तहत बुधवार को मंदिर परिसर में महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ तुलसी महारानी की लग्न बड़े धूमधाम से लिखवाई।

इस धार्मिक आयोजन में पंडित आशू उपाध्याय ने विधि-विधानपूर्वक तुलसी विवाह की लग्न लिखाई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लाड़ों गीत गाकर आनंद और भक्ति का वातावरण बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल रहा और आगामी तुलसी विवाह को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News