Search

सिकंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र कट नंबर-4 पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार

261 Views

सिकंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र के कट नंबर-4 के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment