Search

सिकंदराबाद: छात्र संसद के निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, वंशिका बनीं प्रधानमंत्री

192 Views

सिकंदराबाद: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में छात्र संसद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्चित अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट, विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद गोला तथा प्रधानाचार्य रामकरण सिंह दक्ष ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।

मुख्य अतिथि अर्चित अग्रवाल ने कहा कि छात्र संसद राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी है और इससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। इस दौरान छात्र संसद में निर्वाचित प्रधानमंत्री वंशिका राघव, उप प्रधानमंत्री कनिका पंडित, सेनापति नेहा सोलंकी, उप सेनापति भूमिका सिंह, संसद स्पीकर पायल सिंह सहित अन्य निर्वाचित सांसदों को विभागों का वितरण किया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों को विद्यालय के प्रति पूर्ण निष्ठा और लगन से कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन शशि बाला एवं पंकज जोशी ने किया। विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए शीतल पेय की व्यवस्था कराई।

इस अवसर पर विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य केपी सिंह, अभिभावकगण तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment