Search

सिकंदराबाद: एसएसपी ने बाजारों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

420 Views

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकंदराबाद में प्रमुख मार्गों और बाजारों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, ज्वैलर्स व्यापारियों से की वार्ता।


सिकंदराबाद: त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को थाना सिकंदराबाद क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने ज्वैलर्स व्यापारियों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालकों से मुलाकात की और उनसे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने पुलिस टीम को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान बाजारों में गश्त, निगरानी और पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।

उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना और व्यापारी वर्ग को निर्भीक वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को यह भी निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही सहित पुलिस बल मौजूद रहा। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से यह निर्देश दिया कि त्योहारी सीजन में सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है, अतः किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि आगामी त्यौहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होंगे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment