Search

एस.एस. मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बुलंदशहर में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार

102 Views
बुलंदशहर स्थित एस.एस. मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब न्यूरो, यूरो, पल्मोनोलॉजी और नेफ्रोलॉजी समेत सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार किया गया है। मरीजों को अब बड़े शहरों की बजाय स्थानीय स्तर पर ही उन्नत उपचार मिलेगा।

बुलंदशहर: कचहरी रोड स्थित शनि देव मंदिर के पास एस.एस. मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मरीजों की सुविधा के लिए सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार किया है। अब अस्पताल में न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, अस्थि रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग जैसी सेवाओं के साथ-साथ क्लियर मेडी हेल्थ केयर सर्विसेज के सहयोग से पल्मोनोलॉजी और नेफ्रोलॉजी की अत्याधुनिक सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी।

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. देवेश सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस पहल से अब मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर एवं उन्नत उपचार प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आधुनिक आईसीयू, मॉड्यूलर ओटी, इमरजेंसी एवं फार्मेसी सेवाएँ, अनुभवी चिकित्सकों की टीम और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध है, जो मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ एक ही छत के नीचे मुहैया कराते हैं।

डॉ. सिंह ने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा – “आपके सहयोग और विश्वास से ही हमारी सेवाएं अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं। हम समाज की सेवा के अपने संकल्प को और सुदृढ़ करते रहेंगे”


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment