Search

बुलंदशहर: स्वस्थ माँ, सशक्त शिशु – नवजीवन का उत्सव मेडिकल कॉलेज में आयोजन

87 Views

बुलन्दशहर: कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता हेतु “स्वस्थ माँ, सशक्त शिशु – नवजीवन का उत्सव” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मनीषा जिंदल ने की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ माँ ही सशक्त व समृद्ध समाज की नींव है।

इस अवसर पर सीएमएस डॉ. अजय पटेल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना कुलश्रेष्ठा, ओएसडी डॉ. विनोद कुमार सिंह समेत कई अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन सुरभि फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। संस्था की अध्यक्ष डॉ. मञ्जु भार्गव व सदस्यों ने माताओं को पोषण के महत्व पर जागरूक किया।

डॉ. सौरभ शर्मा (एसोसिएट प्रोफेसर, सामुदायिक चिकित्सा) ने “स्वस्थ माँए, सशक्त शिशु” विषय पर प्रेरक व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में माताओं को पौष्टिक आहार तथा बच्चों को वस्त्र वितरित किए गए। साथ ही “नवजीवन” का स्वागत केक कटिंग के साथ किया गया और उत्सव का आनंद साझा किया गया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment