Search

सिकंदराबाद: रेलवे ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाला युवक गिरफ्तार

1,036 Views

“रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत सिकंदराबाद में एक युवक को रेलवे ई-टिकट की कालाबाजारी करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से ₹14,000 से अधिक मूल्य की टिकटें, कंप्यूटर और मोबाइल बरामद हुए”

सिकंदराबाद: गर्मियों में रेलवे टिकटों की बढ़ती मांग और यात्रियों की मजबूरी का लाभ उठाते हुए ई-टिकटों की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में RPF खुर्जा जंक्शन के प्रभारी नंदलाल मीणा के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन उपलब्ध के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रशांत सैनी पुत्र महेश चंद्र सैनी,सिकंदराबाद के रूप में हुई है। वह साहनी डिजिटल कंप्यूटर जनसेवा केंद्र, सिकंदराबाद का संचालक है।

RPF अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पर्सनल यूजर आईडी का इस्तेमाल कर रेलवे की आरक्षित ई-टिकट बुक कर उन्हें अधिक कीमत में बेच रहा था। यह गतिविधि रेलवे अधिनियम के तहत अवैध मानी जाती है।

छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 14,000 से अधिक मूल्य की ई-टिकटें, एक कंप्यूटर और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

प्रशांत सैनी के खिलाफ धारा 143, रेलवे अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उसे रेलवे कोर्ट, अलीगढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment