122 Views
सिकंदराबाद: सिकंदराबाद के लुहारली टोल प्लाजा पर आज केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिला मंत्री चौधरी रिंकू अधाना ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से मंत्री का अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता ब्रजपाल राठी, विकास अधाना, सुखवीर भाटी, अशोक गुर्जर, सचिन कसाना, अजित अधाना, गौरव राठी, टोनी भाटी, पुनीत शर्मा और विकास शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
