Search

सिकंदराबाद: श्री श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा भव्य श्री श्याम जन्मोत्सव अखाड़ा आयोजित

499 Views

सिकंदराबाद के मंदिर भजनलाल में श्री श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा श्री श्याम जन्मोत्सव अखाड़े का भव्य आयोजन किया गया। सुंदर भजनों और भजन सम्राट संजय मित्तल सहित कई कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।


सिकंदराबाद: नगर के मंदिर भजनलाल परिसर में श्री श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से श्री श्याम जन्मोत्सव अखाड़े का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के सदस्यों ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया।

कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए सुंदर-सुंदर भजनों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजन गायकों ने अपनी मधुर वाणी से भक्तिमय वातावरण बना दिया।

इस अवसर पर शोभित तिवारी (दिल्ली), नितिन शर्मा ‘लाडला’ (सिकंदराबाद) सहित कई कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री भगवान दीक्षित (पानीपत, हरियाणा) ने किया।
भजन प्रवाहक नेमीचंद शर्मा (सीकर, राजस्थान), भजन गायिका अधिष्ठा अनुष्का (इंदौर, मध्य प्रदेश) और भजन सम्राट संजय मित्तल (कोलकाता) ने अपने भजनों से वातावरण को भक्तिरस से भर दिया।

कार्यक्रम की सफलता में समिति अध्यक्ष अनूप वत्स सहित जौनी चौधरी, कुलदीप गोयल, आयुष जैन, संजय धामा, भोला नागर, नितिन लाडला, कृष्णा सिंघल, अर्पित गोयल, मोनू शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

सुरक्षा एवं व्यवस्था के दृष्टिकोण से समिति द्वारा महिला व पुरुष बाउंसरों की टीम भी तैनात की गई, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और शांति बनाए रखी।

भक्तों की भारी भीड़ के बीच श्री श्याम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment