Search

सिकंदराबाद: संपूर्ण समाधान दिवस में 15 में से सिर्फ 2 शिकायतों का निस्तारण

412 Views

सिकंदराबाद: तहसील सभागार एसडीएम कोर्ट में शनिवार को माह के प्रथम शनिवार पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी दीपक कुमार पाल की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान फरियादियों ने कुल 15 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से केवल दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका।

आयोजन में खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार, तहसीलदार अंकित सिंह, नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह, चौधरी हेमंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में 9 राजस्व विभाग, 4 पुलिस विभाग, 1 नगरपालिका, और 1 ब्लॉक से संबंधित थी। इनमें से केवल दो राजस्व विभाग की शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया, जबकि 13 शिकायतें लंबित रहीं।

एसडीएम ने लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि “जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment