Search

सिकंदराबाद: संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन,11 शिकायतें दर्ज

185 Views

सिकंदराबाद: तहसील सभागार में माह के प्रथम शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम फाइनेंस अभिषेक कुमार सिंह और एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने की। समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा कुल 11 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से मौके पर केवल 2 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।

कार्यक्रम में एसडीएम दीपक कुमार पाल, खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार, प्रभारी तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार अंकित सिंह, नायब तहसीलदार चौधरी हेमंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम दीपक कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त शिकायतों में 9 राजस्व विभाग, 1 विद्युत विभाग और 1 आपूर्ति विभाग से संबंधित थीं। इनमें से राजस्व विभाग की दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष 9 शिकायतें लंबित रहीं।

एडीएम फाइनेंस अभिषेक कुमार सिंह ने लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment