Search

सिकंदराबाद: ऑटो ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर,तीन स्कूली छात्र घायल

1,092 Views

सिकंदराबाद: गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में तीन स्कूली छात्र घायल हो गए। घटना हीरालालगढ़ी मोड़ की है, जहां सामने से आ रहे एक ऑटो ने बाइक सवार छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

सिकंदराबाद: ऑटो ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर,तीन स्कूली छात्र घायल सिकंदराबाद: ऑटो ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर,तीन स्कूली छात्र घायल

घायलों की पहचान सिद्धार्थ पुत्र योगेंद्र, तुषार पुत्र महेश (ग्राम गाजीपुर निवासी) और कुनाल पुत्र वीरेंद्र (ग्राम बेनीपुर निवासी) के रूप में हुई है। तीनों छात्र कस्बे के दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं के छात्र हैं। छुट्टी के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे।

सिकंदराबाद: ऑटो ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर,तीन स्कूली छात्र घायल सिकंदराबाद: ऑटो ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर,तीन स्कूली छात्र घायल

राहगीरों और साथी छात्रों की मदद से आरोपित ऑटो चालक को मौके पर पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

चौकी प्रभारी दल सिंह के अनुसार, अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment