Search

पिकअप में पीछे से घुसी बाइक: युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

1,010 Views

सिकंदराबाद में गांव बिलसुरी फ्लाईओवर पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय शाहरुख की मौत हो गई। बाइक सवार युवक की पिकअप से टक्कर में घटनास्थल पर ही जान चली!


सिकंदराबाद: शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में गांव बिलसुरी फ्लाईओवर पर एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार युवक पीछे से एक पिकअप गाड़ी में जा टकराया। जोरदार टक्कर के चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय शाहरुख पुत्र मोबीन निवासी नगला शिव नरौली, थाना मथुरा के रूप में हुई है। शाहरुख मथुरा में ऑटो चलाता था और शुक्रवार को वह बाइक से लुहारली टोल प्लाजा के पास गांव छोलस स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह गांव बिलसुरी फ्लाईओवर पर पहुंचा, सिकंदराबाद की ओर जा रही पिकअप गाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

शाहरुख के पिता मोबीन ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। मां और अन्य परिजन रो-रोकर बेसुध हैं।

चौकी प्रभारी अमित चावला ने बताया कि पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment