Search

सिकंदराबाद: कृष्ण तालाब पर आरसीसी रोड का डॉ.प्रदीप दीक्षित ने किया उद्घाटन

495 Views

सिकंदराबाद में कृष्ण तालाब क्षेत्र में बनी नई आरसीसी रोड का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

सिकंदराबाद: नगर में विकास कार्यों को गति देते हुए आज कृष्ण तालाब क्षेत्र में नव निर्मित आरसीसी रोड का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित द्वारा नारियल फोड़कर किया गया।

उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों और वार्ड निवासियों की उपस्थिति रही। लोगों ने बताया कि इस मार्ग के बन जाने से वर्षों पुरानी परेशानी खत्म होगी और आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

 

डॉ. प्रदीप दीक्षित ने कहा कि नगर में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए हर वार्ड में सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। कृष्ण तालाब क्षेत्र की यह सड़क भी इसी कड़ी का हिस्सा है, जिससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में नगर पालिका कर्मचारी, वार्ड के सम्मानितजन व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment