Search

सिकंदराबाद में राशन डीलरों का प्रदर्शन: पांच महीने से नहीं मिला कमीशन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Share Now :

WhatsApp
718 Views

सिकंदराबाद। क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं को पांच माह से कमीशन नहीं मिलने पर ग्राम मुकुंदगढ़ी के सामुदायिक बारात घर में बैठक कर प्रदर्शन किया। बाद में मौजूद डीलर ने राशन विक्रेता कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रबोस सिंह रावत के नेतृत्व में तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर एसडीएम दीपक कुमार पाल को ज्ञापन दिया।

शनिवार को राशन डीलर ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कमीशन न मिलने पर उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। उक्त कार्य उनका आय का स्रोत है। विभागीय अनदेखी से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। बताया कि उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से आईसीडीएस और हाट कुक योजना के तहत भी खाद्यान्न वितरित करना होता है। लेकिन इसके बदले कोई पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा है। विक्रेताओं की सबसे बड़ी परेशानी ठेकेदारों की लापरवाही है। सिंगल स्टेज प्रणाली लागू होने के बावजूद अधिकतर खाद्यान्न गोदाम से स्वयं लाना पड़ता है।

आगे बताया कि जल्द समाधान नहीं होने पर वह धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। मौके पर लक्ष्मण सैनी, मूलचंद राणा, राजू कुमार, तैय्यब खान, तसलीम खान, अमरपाल, राजेंद्र सैनी, देवेंद्र सैनी, अमन यादव, प्रभा यादव, गजेंद्र, मेघराज, संजू, महेश चंद शर्मा, लालाराम, निशा, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment