Search

सिकंदराबाद: रामलीला में अहिल्या उद्धार के बाद पुष्प वाटिका में हुआ राम-सीता मिलन मंचन

540 Views

सिकंदराबाद रामलीला में अहिल्या उद्धार के बाद जनकपुर की पुष्प वाटिका और गौरी पूजन की लीला का मंचन हुआ। पहली बार मंच पर राम-सीता मिलन का भावपूर्ण दृश्य देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।


सिकंदराबाद: नगर के मोहल्ला रामबाड़ा स्थित रामलीला मैदान में गुरुवार की रात श्री श्यामा श्याम ब्रजलोक लीला संस्था वृंदावन धाम के कलाकारों द्वारा भव्य रामलीला का मंचन किया गया। इस दौरान अहिल्या उद्धार के उपरांत जनकपुर की पुष्प वाटिका और गौरी पूजन की लीला प्रस्तुत की गई। मंच संचालन अरविंद दीक्षित ने किया।

रामलीला के दौरान विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण की यात्रा दिखाई गई। कथा के अनुसार, राजा जनक ने सीता स्वयंवर के लिए विश्वामित्र को निमंत्रण भेजा, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। इसके बाद वे राम-लक्ष्मण को लेकर जनकपुर पहुंचे, जहां राजा जनक ने अतिथियों का स्वागत किया और मिथिला नगरी का जीवंत चित्रण मंच पर प्रस्तुत हुआ।

मंचन के दौरान पुष्प वाटिका में राम-लक्ष्मण के आगमन पर नगरवासियों की खुशी दर्शाई गई। यहां विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को रामायण की कथाएं और गंगावतरण की कथा सुनाई गई। इसी पुष्प वाटिका में मां सीता देवी गौरी पूजन हेतु पुष्प लेने आती हैं, जहां उनकी पहली भेंट भगवान श्रीराम से होती है। दोनों का एक-दूसरे को निहारना और सीता द्वारा मां गौरी से राम जैसे वर की प्रार्थना भावपूर्ण नृत्य व संगीत के माध्यम से दर्शकों के सामने प्रस्तुत की गई।

लीला का शुभारंभ आरती के साथ हुआ, जिसे राहुल गुप्ता, लोकेश कौशल और अरविंद दीक्षित ने संपन्न किया। मंचन के दौरान पंडित सचिन शर्मा, नवीन शर्मा, जगदीश बजाज, राकेश मोहन सर्राफ, विशाल चौधरी, अजय शर्मा, नितिन गर्ग एडवोकेट, संजीव कुमार (आचार्य), प्रेमपाल (आचार्य), अर्जुन वर्मा, मिंटू उपाध्याय सहित अनेक श्रद्धालुओं ने लीला का आनंद लिया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment