Search

सिकंदराबाद: तीन दिन बिजली कटौती 21 से 23 नवंबर तक कई क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बंद

417 Views

सिकंदराबाद में 21 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। कई क्षेत्रों में 33/11 केवी उपकेंद्र कार्य के कारण पावर सप्लाई बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले निपटाने की अपील।


सिकंदराबाद: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तहसील से पोषित देवी मंदिर पोषक को दो भागों में विभाजित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी कारण 21 नवंबर से 23 नवंबर तक शहर के कई इलाकों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार एसडीएम कोर्ट, नई तहसील, पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, बैधवाड़ा, चौधरीवाड़ा बाजार, ज्ञान लोक कॉलोनी, जमाईपुरा, होली मेला रोड, हाईवे, जेवर बस स्टैंड, गद्दीवाड़ा, सरावगीवाड़ा, भटपूरा, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, सिरोधन रोड, नगरपालिका क्षेत्र, छासियावाड़ा, भाटियावाड़ा, रामनगर, सरायझाझन, देवी मंदिर गेट, खत्रीवाड़ा, खुर्जा रोड, हनुमान चौक समेत सिकंदराबाद कस्बे के कई हिस्से प्रभावित रहेंगे।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी कार्य बिजली कटौती से पहले निपटा लें और आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताया है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment