Search

सिकंदराबाद: पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’

429 Views

सिकंदराबाद पुलिस ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया। कोतवाली से शाहजी डेरी तक हुई दौड़ में पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, एकता और अखंडता का संदेश दिया।


सिकंदराबाद: देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार की सुबह सिकंदराबाद पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया।

यह दौड़ कोतवाली परिसर से प्रारंभ होकर शाहजी डेरी चौराहे तक संपन्न हुई। इसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही ने हरी झंडी दिखाकर किया।

दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत” और “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण को जोश और उत्साह से भर दिया।

क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा ने कहा कि यह दौड़ देश की विविधता में एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है।

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य नागरिकों में एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के एकीकरण में जो ऐतिहासिक योगदान दिया, वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि देश की एकता बनाए रखना केवल सरकार या प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के सभी वर्ग एक साथ मिलजुलकर रहेंगे, तब तक राष्ट्र मजबूत और सुरक्षित रहेगा।

दौड़ के समापन पर सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया तथा समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुलिस टीम के साथ-साथ स्थानीय विद्यालयों के शिक्षकगण, छात्र, और समाजसेवी भी उपस्थित रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News