Search

सिकंदराबाद: थाना समाधान दिवस में आईं 2 शिकायतें, एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं

86 Views

सिकंदराबाद: माह के चौथे शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी नीरज मालिक ने की। इस दौरान थाना परिसर में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

थाना समाधान दिवस में कुल 2 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। दोनों ही शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित बताई गईं।

कोतवाली प्रभारी नीरज मालिक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एसएसआई अरुण कुमार, राजस्व विभाग के कर्मचारी, लेखपाल, चौकी इंचार्ज सहित फरियादी मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment