Search

सिकंदराबाद : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति पर किया हथौड़े से जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

1,354 Views
सिकंदराबाद के महेपा जागीर गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति पर हथौड़े से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा, प्रेमी फरार।

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के गांव महेपा जागीर में सोमवार की रात एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित पत्नी व प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र सोरन सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। परिवार में पत्नी माया, 12 वर्षीय पुत्री खुशी, 10 वर्षीय भूमिका और छोटा पुत्र पुनीत हैं। सोमवार रात राजेंद्र बरामदे में कूलर की हवा में सो रहा था, जबकि तीनों बच्चे कमरे में सो रहे थे। पत्नी माया देर रात तक पड़ोसियों से बातचीत में व्यस्त थी।

राजेंद्र के अनुसार, रात करीब 12:20 बजे माया ने गांव निवासी नवीन पुत्र गजेन्द्र के साथ मिलकर पहले उसका मुंह तकिये से दबाया और फिर हथौड़े से सिर पर कई वार किए। आंख खुलने पर राजेंद्र ने नवीन को पकड़ लिया, लेकिन आरोपित ने खुद को छुड़ाने के प्रयास में उसकी एक उंगली चबा डाली और गेट का दरवाजा खोलकर फरार हो गया।

लहूलुहान हालत में राजेंद्र ने अपने बड़े भाई बिजेंद्र को आवाज दी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से माया को हिरासत में लेते हुए वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया, जबकि घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चौकी प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि माया और नवीन के बीच अवैध संबंध थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपित महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि नवीन की तलाश जारी है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News