Search

सिकंदराबाद: शहर को नई पुलिस चौकी की सौगात, हुआ भूमि पूजन

Share Now :

WhatsApp
962 Views

सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला खरी कुआं गद्दी वाड़ा में नई पुलिस चौकी निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। विधायक लक्ष्मीराज सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने भूमि पूजन कर चौकी निर्माण की शुरुआत की


सिकंदराबाद: नगर के मोहल्ला खारी कुआं गद्दी वाड़ा में पुलिस चौकी निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित के कर-कमलों से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि चौकी निर्माण से पूरे बाजार क्षेत्र को सुरक्षा एवं सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब तक सिकंदराबाद बाजार में कोई पुलिस चौकी नहीं थी, जिससे व्यापारियों व आमजन की लंबे समय से मांग बनी हुई थी। नगर पालिका परिषद द्वारा स्थान उपलब्ध कराने के बाद अब चौकी का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही सहित नगर के गणमान्य व्यापारीगण एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


[democracy id=”current”]
Spread the love

Published On

Leave a Comment