Search

सिकंदराबाद: राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली गई रैली, 600 एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

Share Now :

WhatsApp
379 Views

सिकंदराबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एम.एस.इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित रैली में 600 से अधिक एनसीसी कैडेट्स और छात्रों ने भाग लिया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.प्रदीप दीक्षित और प्रबंधक नितिन भटनागर ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। सामाजिक कार्यकर्ता हाजी इमरान अंसारी ने प्रतिभागियों का स्वागत किया।


सिकंदराबाद: स्वतंत्र भारत के वास्तुकार, भारत रत्न और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को सिकंदराबाद में एक  रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित और विद्यालय के प्रबंधक नितिन भटनागर जी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
एम.एस.आई. कॉलेज, सिकंदराबाद के सहायक एनसीसी अधिकारी मेजर अतुल कुमार गौतम के निर्देशन में आयोजित इस रैली में लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर कायस्थवाड़ा, पुराना जी.टी. रोड, अंसारियान, दादरी गेट चौकी, दनकौर चौराहा, जामा मस्जिद, हनुमान चौक, बड़ा बाजार होते हुए दामोदर चौराहा तक पहुंची और पुनः विद्यालय में सम्पन्न हुई।

राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को सशक्त करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता हाजी इमरान अंसारी ने अंसारियान चौक पर रैली का स्वागत किया और प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राम मोहन ने इस रैली के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षकों, पुलिस प्रशासन, आम नागरिकों तथा सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News