Search

सिकंदराबाद: जेएस पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

166 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद स्थित जेएस पीजी कॉलेज में गुरुवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने और खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के संयोजक प्रोफेसर होशियार सिंह रहे।

प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में सचिन भाटी ने प्रथम, युवराज गिरी ने द्वितीय तथा बॉबी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा वर्ग में रेनू प्रथम, चंचल द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रहीं।

200 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में युवराज भाटी ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय और बॉबी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में चंचल प्रथम, रेनू द्वितीय तथा गुड्डन तृतीय स्थान पर रहीं।

1500 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में विकास गौतम प्रथम, अनु शर्मा द्वितीय और हर्ष भाटी तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में गुड्डन ने प्रथम, संजू ने द्वितीय और आयशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लॉन्ग जंप प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में अनु वर्मा प्रथम, युवराज गिरी द्वितीय और सचिन भाटी तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में मनु प्रथम, चंचल द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। शॉट पुट प्रतियोगिता में वर्षा प्रथम, अंजलि द्वितीय और मन्नू तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि डिस्कस थ्रो में उस्मान ने प्रथम, प्रशांत ने द्वितीय और प्रशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रोफेसर लोकेश कुमार, प्रोफेसर विनोद कुमार, प्रोफेसर मुजफ्फर हुसैन, डॉ. चंद्रवीर सिंह, अंजलि सिंह, रोशन परवीन, मयंक सक्सेना, वातेस यादव, संगीता आर्य, डॉ. प्रीति सक्सेना, पुनीत यादव, आशीष प्रताप सिंह, विकास पांडे और फरजाना सहित समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment