Search

हाई टेंशन तार टूटने से गोदाम में लगी भीषण आग

Share Now :

WhatsApp
285 Views

सिकंदराबाद। क्षेत्र के एक गोदाम में हाई टेंशन तार टूटने की वजह से भीषण आग लग गई।

मंगलवार की रात सिकंदराबाद क्षेत्र में गुलावठी रोड स्थित काले पीर के पास एक गोदाम में हाई टेंशन तार टूटने की वजह से भीषण आग लग गई। कबाड़ में आग लगने की वजह से आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई और काफी लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार सहित गोदाम में ही रहता है, गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। गोदाम में काफी नुकसान की खबर आ रही है। पुलिस ने बताया की यह घटना हाई टेंशन लाइन के तार टूट जाने की वजह से घटित हुई। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की मदद से काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment