सिकंदराबाद स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने बैतूल (मध्य प्रदेश) में आयोजित अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। अंडर-17 और अंडर-14 दोनों वर्गों से कई छात्राओं का SGFI प्रतियोगिता के लिए चयन, विद्यालय में उत्सव का माहौल
सिकंदराबाद: विद्यालय परिसर में विजयी छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सिकंदराबाद दीपक पाल, विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मीराज सिंह, तथा विद्यालय प्रबंध समिति से राधेश्याम गर्ग (वैर वाले), प्रबंधक, एवं विनोद (वरिष्ठ सदस्य) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्राओं के हौंसले और परिश्रम की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय में SGFI के लिए चयनित छात्राओं को लेकर खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने सभी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
सुबह के समय रोडवेज बस स्टैंड से विद्यालय परिसर तक डीजे के साथ विजेता छात्राओं का स्वागत जुलूस निकाला गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ पीटीआई दिनेश सिंह, शारीरिक आचार्य महेंद्र सिंह, एवं पीटीआई काजल राणा भी उपस्थित रहे और विजयी छात्राओं संग गर्व के पल साझा किए।
