Search

सिकंदराबाद: आगामी त्योहारों को लेकर कोतवाली परिसर में बैठक आयोजित

592 Views

सिकंदराबाद कोतवाली परिसर में एसडीएम दीपक कुमार पाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी व्यवस्था, साउंड सिस्टम मानकों का पालन और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।


सिकंदराबाद: बुधवार को कोतवाली परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर एसडीएम दीपक कुमार पाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ-साथ नगर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि शासन की ओर से त्योहारों के आयोजन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। आयोजनों में साउंड सिस्टम की वॉल्यूम निर्धारित मानकों के अनुसार रखी जाए, ताकि किसी को असुविधा न हो। उन्होंने श्रीरामलीला कमेटी और अन्य धार्मिक आयोजकों से अपील की कि कार्यक्रमों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। यदि कोई उपद्रवी माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो उसकी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसडीएम ने उपस्थित लोगों से कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए और सभी लोग मिल-जुलकर भाईचारे की भावना के साथ त्योहारों को मनाएं।

इस दौरान धार्मिक समितियों के पदाधिकारियों ने भी अपनी शंकाएं रखीं, जिनका समाधान मौके पर ही किया गया।

बैठक में अरविंद दीक्षित, जगदीश बजाज, पिंकी वोहरा, पंडित सचिन शर्मा,राहुल गुप्ता, लोकेश कौशल, सुंदर सैनी, संजय यादव, शाहिद, नितिन गर्ग, केशव कौशिक, कौशल अधाना, निर्मल ठेकेदार, संजय सभासद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Leave a Comment