Search

सिकंदराबाद: पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, एक बाल अपचारी हिरासत में

Share Now :

WhatsApp
370 Views

सिकंदराबाद पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पांच चोरी की बाइकें, एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किए हैं। गिरोह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय था।


सिकंदराबाद: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विभु और अजय, दोनों नोएडा निवासी के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गईं चार चोरी की बाइकें बरामद की हैं। इसके अलावा, इनके पास से एक तमंचा, कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। सिकंदराबाद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोहों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि यह गिरोह कई जनपदों में सक्रिय था, और इनकी गिरफ्तारी से भविष्य में होने वाली चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment