Search

भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा से गूंजा नगर,ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

Share Now :

WhatsApp
936 Views

सिकंदराबाद: ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में शुक्रवार को सिकंदराबाद नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया, जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा सरस्वती विद्या मंदिर से प्रारंभ होकर रूई का पेच, भजनलाल मंदिर, हनुमान चौक, बड़ा बाजार, चौधरीवाड़ा और विजय द्वार होते हुए दनकौर तिराहे पर संपन्न हुई।

यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए हुए नजर आए, जो ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे देशभक्ति नारों से नगर को गुंजायमान कर रहे थे।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा,

“ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य क्षमता और संकल्प को एक बार फिर सिद्ध किया है। यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सैनिकों के सम्मान और देश की एकता का प्रतीक है।”

इस आयोजन में नगर के स्थानीय नागरिकों, युवाओं, व्यापारी वर्ग और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश के वीर सैनिकों के प्रति एकजुटता और सम्मान प्रकट किया।

नगर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसने नगरवासियों में उत्साह और देशप्रेम की भावना का संचार किया।

यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्था रही चाकचौबंद

भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा के दौरान यात्रा शुभारंभ से लेकर समापन तक पुलिस व्यवस्था अलर्ट मोड पर नजर आई। पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने खुद ही शौर्य तिरंगा यात्रा की कमान संभाली, इसके साथ-साथ कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही व इंस्पेक्टर सरजेश कुमार समस्त पुलिस फोर्स के साथ यात्रा को सफल बनाने में शामिल रहे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment