Search

अंतरराज्यीय शातिर चोर शाहनवाज गिरफ्तार, 40 से अधिक मुकदमों में वांछित

1,028 Views
सिकंदराबाद पुलिस और महाराष्ट्र रायगढ़ क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय शातिर चोर शाहनवाज गिरफ्तार। आरोपी पर हत्या, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 40 से अधिक मुकदमे दर्ज।

सिकंदराबाद: अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय शातिर चोर शाहनवाज पुत्र इकराम निवासी सिकंदराबाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में घरों के ताले तोड़कर चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देता था।

सिकंदराबाद पुलिस और रायगढ़ क्राइम ब्रांच (महाराष्ट्र) की संयुक्त कार्रवाई में शाहनवाज को उसके ठिकाने से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार शाहनवाज के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, लूट, डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, दिल्ली और महाराष्ट्र के विभिन्न थाने शामिल हैं।

आरोपी के कब्जे से महाराष्ट्र के पाली (रायगढ़) में दर्ज मुकदमे से संबंधित पीली धातु, सफेद धातु के आभूषण और घरों के ताले तोड़ने के औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मुंबई और रायगढ़ जिले के कई थानों में हुई चोरी की वारदातों का भी खुलासा हुआ है।

यह गिरफ्तारी लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी को पकड़ने में पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment