Search

सिकंदराबाद: जेएस डिग्री कॉलेज में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

79 Views
सिकंदराबाद के जेएस डिग्री कॉलेज में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व और स्काउट-गाइड गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

सिकंदराबाद: जेएस डिग्री कॉलेज, सिकंदराबाद में सोमवार को भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में रेंजर्स एवं रोवर्स इकाई का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उत्साह और अनुशासन के साथ प्रारंभ हुआ। शिविर के प्रथम दिवस का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन एवं भारत स्काउट-गाइड के अधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया।

कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त पवन राठी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त सतीश कुमार तथा प्रशिक्षण काउंसलर अजय प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड जैसी गतिविधियां युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस पर बुलंदशहर से आए प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड के इतिहास, उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। इसके साथ ही प्रार्थना, ध्वज शिष्टाचार, ध्वजारोहण की विधि, देशभक्ति गीत, संकेत एवं संचार के मूलभूत तरीके तथा सड़क सुरक्षा नियमों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को टोली निर्माण एवं समूह गतिविधियों के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

इस शिविर का संचालन रेंजर्स इकाई की प्रभारी डॉ. गीता शेखावत एवं रोवर्स इकाई के प्रभारी डॉ. वरुण त्यागी के निर्देशन में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान रोशन परवीन, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. मयंक सक्सेना, डॉ. अलका चौधरी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment