Search

बुलंदशहर: एससीएसटी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वधान में 4 सितंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

195 Views
बुलंदशहर में 4 सितंबर 2025 को एससीएसटी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वधान में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। मुख्य अतिथि किशोर मकवाना (चेयरमैन, राष्ट्रीय SC आयोग) और मुख्य वक्ता के.पी. चौधरी होंगे।

बुलंदशहर: एससीएसटी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से आगामी 4 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संगठन के शिक्षक नेता वेद प्रकाश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से नगर क्षेत्र के विराट फार्म हाउस में संपन्न होगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किशोर मकवाना, चेयरमैन राष्ट्रीय एससी आयोग भारत सरकार उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के.पी. चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एससी/एसटी कर्मचारी अधिकारी कल्याण महासंघ भारत होंगे।

इस अवसर पर न सिर्फ सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, बल्कि ऐसे छात्र-छात्राओं को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा जिन्होंने UP बोर्ड की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, ICSE और CBSE बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, वे छात्र-छात्राएं जिन्होंने IIT या MBBS की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रवेश प्राप्त किया है, वे भी सम्मान समारोह में शामिल होकर सम्मानित किए जाएंगे।

श्री गौतम ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट की कॉपी भेजकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जिला महामंत्री दीपक जी (व्हाट्सएप नंबर 9015810097) और जिला कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह (व्हाट्सएप नंबर 9456248131) पर भेजे जा सकते हैं, ताकि सूचीबद्ध कर उन्हें समारोह में सम्मानित किया जा सके।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Spread the love

Published On

Leave a Comment