ककोड़: देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर केशव माधव इंटर कॉलेज एवं इंटरमीडिएट कॉलेज ककोड़ में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद एकता का संदेश देते हुए छात्रों, शिक्षकों और नागरिकों ने एकता दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि “सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश उनके योगदान को याद कर रहा है और राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है। यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।”

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करें और समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाएं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
