Search

सिकंदराबाद: वीर बाल दिवस पर आरएसएस का बाल पथ संचलन

281 Views

 

सिकंदराबाद: रविवार को वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सिकंदराबाद नगर द्वारा बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य शिक्षक ऋषभ द्वारा शाखा लगाकर की गई। इसके पश्चात मान जी ने अमृत वचन प्रस्तुत किए तथा अयाश द्वारा गणगीत कराया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघचालक अनिल ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अभिषेक रहे। अपने संबोधन में वक्ता ने वीर बालकों के बलिदान, राष्ट्रभक्ति और संस्कारों पर प्रकाश डालते हुए बालकों को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम उपरांत बाल पथ संचलन नगर के भजन लाल मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार एवं सब्जी मंडी से होते हुए पुनः भजन लाल मंदिर पर संपन्न हुआ। संचलन के दौरान नगर में विभिन्न स्थानों पर गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मनोज, विनोद, धर्मेंद्र, प्रशांत, नितिन गर्ग, सुनील, विवेकानंद, पूरनदत्त, प्रशांत गोस्वामी, नेत्रपाल, ईश्वर सहित अनेक संघ कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment