Search

सिकंदराबाद: वार्षिक परीक्षाफल व पूर्व छात्र सम्मान समारोह आयोजित, मेधावियों का हुआ सम्मान

90 Views

सिकंदराबाद: सोमवार को दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंदराबाद में वार्षिक परीक्षाफल घोषणा एवं पूर्व छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी श्रीचंद शर्मा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। इसके बाद प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने सभी अतिथियों का परिचय कराया और विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय का कुल परीक्षाफल 91.77% रहा, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा।

इन छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन:

  • बाल वर्ग में जीविका शर्मा ने 95.95% अंक प्राप्त किए
  • किशोर वर्ग में माही सोलंकी ने 92.75% अंक हासिल किए
  • तरुण वर्ग में कनिष्क सैनी ने 90.70% अंक प्राप्त किए

इन छात्रों ने अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम में सुंदरलाल तेवतिया, डॉ. नरेश शर्मा (अध्यक्ष), राधेश्याम गर्ग (प्रबंधक), सतीश चंद्र गर्ग, नरेश चंद गुप्ता (पूर्व प्रबंधक), सुभाष चंद गुप्ता, अनिरुद्ध शास्त्री, अरविंद दीक्षित, नितिन गर्ग, पूरनदत्त शर्मा (प्रधानाचार्य, बसंती देवी इंटर कॉलेज), सुरेश चंद शर्मा (सांसद प्रतिनिधि) एवं वेद प्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

पूर्व छात्र परिषद से अभिषेक वत्स, डॉ. शिवम गुप्ता, अंश गर्ग, सचिन मावी, मोहित गौड़, विपिन मावी एवं दर्पण शर्मा सहित कई पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

परीक्षा परिणाम की घोषणा परीक्षा प्रमुख आचार्य दिनेश शर्मा ने की। मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं अध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

अंत में प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment