बुलंदशहर में बसपा ने रविंद्र प्रधान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। मायावती के आदेश पर हुई इस नियुक्ति से बसपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर। अब जिले में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।
बुलंदशहर: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जनपद बुलंदशहर में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए रविंद्र प्रधान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के आदेशानुसार तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नौशाद अली, सूरज सिंह जाटव, मेघानंद जाटव और डॉक्टर कमल सिंह राज (प्रभारी मेरठ मंडल) के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई।
नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान के समर्थकों और बसपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनके आवास और दूरभाष पर लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
रविंद्र प्रधान ने कहा कि –
“बहन जी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। बसपा को जनपद में मजबूत करने के लिए हर गांव में बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी और जो साथी बसपा से दूर हो गए हैं, उन्हें पुनः जोड़ा जाएगा”
कई वर्षों से बसपा से जुड़े रविंद्र प्रधान अपनी ईमानदारी और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय माने जाते हैं। अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे जनपद बुलंदशहर में बसपा को और अधिक मजबूती देंगे।
