Search

ग्रेटर नोएडा: “राष्ट्र निष्ठा चौपाल” का शुभारंभ, सामाजिक सरोकारों पर मंथन

9 Views

ग्रेटर नोएडा: राष्ट्र जागरण, सामाजिक समरसता और जनचेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को ग्रेटर नोएडा के एक होटल में “राष्ट्र निष्ठा चौपाल” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम में स्वामी वेद पुत्र महाराज ने अपने संबोधन में आध्यात्मिक मूल्यों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर देते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।

इस मौके पर पूनम ढिल्लों, जयशंकर राय, राजू मेहरा तथा आर. वी. मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और जनजागरूकता को समय की आवश्यकता बताया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि “राष्ट्र निष्ठा चौपाल” एक ऐसा मंच होगा, जो युवाओं, महिलाओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर राष्ट्र के प्रति निष्ठा, मानवाधिकार जागरूकता और सकारात्मक जनभागीदारी को बढ़ावा देगा।

इस पहल के माध्यम से देशभर में संवाद और सहयोग का एक सशक्त नेटवर्क तैयार करने की योजना है, जिससे सामाजिक चुनौतियों का समाधान सामूहिक प्रयासों से किया जा सके।

जयशंकर राय ने कहा कि “राष्ट्र निष्ठा चौपाल केवल एक पहल नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है, जो नागरिकों में जिम्मेदारी और एकता की भावना को मजबूत करेगा।”

कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। मीडिया ने इस पहल को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment