Search

सिकंदराबाद: रामलीला मंचन के लिए हुआ भूमि पूजन, आज से होगा शुभारंभ

1,124 Views

रामबाड़ा मैदान में श्री रामलीला कमेटी द्वारा भूमि पूजन और हवन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। रामलीला 21 सितंबर से शुरू होगी, 27 सितंबर को भगवान श्रीराम की बारात निकाली जाएगी और 6 अक्टूबर को रावण दहन किया जाएगा।


सिकंदराबाद: नगर के रामबाड़ा स्थित रामलीला मैदान में रविवार को श्री रामलीला कमेटी सिकंदराबाद के तत्वाधान में भूमि पूजन एवं हवन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के प्रधान पंडित सचिन शर्मा, प्रभारी अरविंद दीक्षित, प्रबंधक राहुल गुप्ता, सचिव जगदीश बजाज, कोषाध्यक्ष सुशील बंसल सर्राफ, उप प्रधान राकेश मोहन सर्राफ, उप कोषाध्यक्ष अर्जुन वर्मा, सह सचिव लोकेश कौशल, संगठन मंत्री अजय शर्मा उपस्थित रहे।

आचार्य बालकिशन शर्मा ने सहायक चकबंदी अधिकारी जगदीश कुमार के साथ मिलकर पूजन एवं हवन सम्पन्न कराया। इस अवसर पर कमेटी पदाधिकारियों और सेवादारों ने भी विधिविधान से पूजा-अर्चना की।

रामलीला कमेटी के प्रधान पंडित सचिन शर्मा ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीला का शुभारंभ रविवार 21 सितंबर से होगा। 27 सितंबर को भगवान श्रीराम की बारात चैंबर की धर्मशाला से धूमधाम से निकाली जाएगी, जबकि 6 अक्टूबर को रावण दहन की लीला का मंचन किया जाएगा।

कमेटी के प्रभारी अरविंद दीक्षित ने बताया कि इस वर्ष रामलीला को डिजिटल स्वरूप दिया गया है। मंच के पीछे पर्दे पर डिजिटल रामलीला दर्शकों को दिखाई जाएगी, जिससे भक्तजन आधुनिक तकनीक के साथ भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनंद ले सकेंगे।

इस अवसर पर कमेटी सदस्यों के साथ सेवादार राधेश्याम भी मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment

Other News