Search

राहुल गांधी से मिले बुलंदशहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई को बताया प्रेरणा

160 Views
बुलंदशहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया

बुलंदशहर: कांग्रेस के नेता विपक्ष और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बुलंदशहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने मुलाकात की। उन्होंने बुलंदशहर की ओर से राहुल गांधी का लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ने के लिए आभार व्यक्त किया।
जियाउर्रहमान ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा के गठजोड़ को उजागर कर देश को सच्चाई से अवगत कराया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की रक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी और जिला उपाध्यक्ष मिंटू चौधरी भी उपस्थित रहे


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment