Search

बुलंदशहर: शीतल गंज मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्री राधा रानी जी की छठी महोत्सव

110 Views

बुलंदशहर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर शीतल गंज प्रांगण में श्री हरि नाम संकीर्तन मंडल सेवा समिति के तत्वाधान में 51वाँ श्री राधा रानी छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भव्य संकीर्तन, राधा रानी अभिषेक और भंडारे में हजारों श्रद्धालु सम्मिलित हुए।


बुलंदशहर: नगर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर शीतल गंज प्रांगण में श्री हरि नाम संकीर्तन मंडल सेवा समिति (रजि0) के तत्वाधान में 51वाँ श्री राधा रानी छठी महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में श्री श्याम श्याम संकीर्तन मंडल गाजियाबाद, श्री राधे राधे संकीर्तन मंडल वेस्ट विनोद नगर दिल्ली, भैया मयूर दास पिलखुवा, संकीर्तन रसिक तनुज गिरी, संकीर्तन रसिक बहन प्रतिभा बाबू, रिंकी अग्निहोत्री सहित नगर के अनेक संकीर्तन रसिकों ने भक्ति गीतों व राधा रानी की बधाई गाकर तथा नृत्य कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के आशुतोष गुप्ता (एस.जी. स्टील वाले) द्वारा राधा रानी के भव्य अभिषेक के साथ किया गया। मंडल के आवाहन पर नगर के गणमान्य जनों में सहकारी प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिला अध्यक्ष डी.के. शर्मा तथा सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महोत्सव के उपरांत लगभग 1000 श्रद्धालुओं ने प्रसादी भंडारे का आनंद लिया।

मंडल के संचालक कार्ष्णि प्रदीप कुमार गोयल ने बताया कि इस आयोजन की सफलता में नगर के अमित बंसल, बॉबी सोफत, विजय अग्रवाल, सुमित शर्मा, ओमप्रकाश दिवाकर, आशुतोष गुप्ता, ललित अग्रवाल चिंटू, गब्बर शर्मा, शिखर गोयल, गोपाल शर्मा (डेरी वाले), रवि भारद्वाज, बिजेंदर (आलू वाले), हुकुम सिंह लोधी तथा मोहल्ला शीतल गंज के समस्त नवयुवकों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान लगातार “राधे-राधे” की गूंज से वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो उठा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment